Showing posts with label लव. Show all posts
Showing posts with label लव. Show all posts

Monday, January 30, 2012

वादी-ए-गुलिस्ता

"वादी-ए-गुलिस्ता से किसी ने प्यार भेजा है,
कभी हम जो खो बैठे, चैन ओ करार भेजा है,
उन दो लबो का थरथराना, अब भी मुझको याद है,
फिर आज उसी मुस्कान को काग़ज़ पे उतार भेजा है"

"खत में भरा है प्यार पर, शब्दो में है नाराज़गी,
फिर भी हर एक शब्द पर, हमे वार प्यार भेजा है,
हाल-ए-तमाम ना कह सके, जो बहते आंसूओ के संग,
बयाँ वो मुझसे करने को सूखा गुलाब भेजा है"

"स्याही जो ख़त्म हुई तो, दिया आंसूओ को रंग,
कत्ल हमे करने को, कजरे का वार भेजा है,
उस नाज्ञीन का शुक्रिया, हमको किया है याद जो,
नाशुक्रा कहकर ही सही, दिल का उपहार भेजा है"

"अक्स"

Friday, December 19, 2008

प्यार

"उन आँखों की झील सी गहराई में
ना जाने मेरा दिल कब खो गया
ना एहसास हुआ तनिक भी मुझको
बस एक लहर उठी ओर प्यार हो गया"

"जाने क्यूँ मैं बहता गया उनमे
हर किनारा मुझसे दूर हो गया
मैं घिरा रहा उसकी जुल्फों की छाँव में
जाने कब सवेरा जाने कब अंधेरा हो गया"

"उसकी बातों के जादू से मैं बच ना पाया
बस उसकी ही ओर मैं खींचा चला आया
उस गुलाब से चेहरे का कोई जवाब नहीं
जिसकी खुशबू ने मेरा जीवन महकाया"

"मेरी ज़िंदगी का हर रुख़ ही मोड़ दिया उसने
जाने क्यूँ मैं भी बदले बिना रह ना पाया
उसी का ही एहसास महका है मेरे जीवन में
उसने ही मेरे अरमानो को यूँ उड़ना सिखाया"

"अक्स"