"जाने क्यूँ मेरे दिल की धड़कन,
तेरी एक आहट से रुक जाती है,
हवा में फैली तेरे बदन की सौंधी खुश्बू,
मेरे अंतर्मन को भी महका जाती है"
"मोती से चमकते तेरे नैनो की चपलता,
मृग को भी एकबारगी भ्रमित कर जाती है,
पलको का आवरण कुछ यूँ लगे है इन पर,
ज्यों गोरी लाज से घूँघट में सिमट जाती है"
"ठगा सा खड़ा रह जाता हूँ मैं बस,
ज्यों कोई नागिन बीन से बंध जाती है,
तेरे सम्मोहन में फँसता जाता हूँ बस,
तुझमे ही मुझे मेरी दुनिया नज़र आती है"
"अक्स"
Showing posts with label dream. Show all posts
Showing posts with label dream. Show all posts
Friday, September 17, 2010
Sunday, December 21, 2008
ख़याल
"वो एक खूबसूरत सा चेहरा
आज भी याद आता है
जिसकी मुस्कुराहट को याद कर
दिल मेरा तार तार हो जाता है"
"वो प्यारा मासूम सा चेहरा
जैसे हो अधखिली कली गुलाब की
या हो पूनम रात का चाँद
पर आज शायद अस्त हो गया है"
"उसे याद कर आँखें भीग जाती हैं
दिल से याद फिर भी ना जाती है
कभी कभी लगता है मुझको साहिल
मेरे दिल में धड़कन उसी चेहरे से आती है"
"पर जल्द ही ये भ्रम टूट जाता है
ओर वो खूबसूरत चेहरा फिर याद आता है"
"अक्स"
आज भी याद आता है
जिसकी मुस्कुराहट को याद कर
दिल मेरा तार तार हो जाता है"
"वो प्यारा मासूम सा चेहरा
जैसे हो अधखिली कली गुलाब की
या हो पूनम रात का चाँद
पर आज शायद अस्त हो गया है"
"उसे याद कर आँखें भीग जाती हैं
दिल से याद फिर भी ना जाती है
कभी कभी लगता है मुझको साहिल
मेरे दिल में धड़कन उसी चेहरे से आती है"
"पर जल्द ही ये भ्रम टूट जाता है
ओर वो खूबसूरत चेहरा फिर याद आता है"
"अक्स"
Subscribe to:
Posts (Atom)